It is very important for people living in India to know this || इंडिया मैं रहने वालों के लिए ज़रूरी ये जानना बहुत ज़रूरी है


It is very important for people living in India to know this 

|| इंडिया मैं रहने वालों  के लिए ज़रूरी ये जानना बहुत ज़रूरी है 



1. प्रधानमंत्री ने हाल ही में किस राज्य में स्थित सोलापुर-तुलजापुर-उस्मानाबाद नामक नया एनएच-52 राष्ट्र को समर्पित किया?
a.    उत्तर प्रदेश
b.    तेलंगाना
c.    मध्य प्रदेश
d.    महाराष्ट्र



2. केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी ने जल संसाधन मंत्रालय की किस मासिक पत्रिका का हाल ही में विमोचन किया?
a.    जल चर्चा
b.    पानी अमृत
c.    जल-जीवन
d.    अमृत-धारा


3. हेनली पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार सबसे ताकतवर पासपोर्ट वाले देश का क्या नाम है?
a.    भारत
b.    चीन
c.    अमेरिका
d.    जापान


4. येलो वेस्ट आंदोलन आजकल यूरोप में चर्चा में बना हुआ है, इसका आरंभ किस देश से हुआ था?
a.    ब्रिटेन
b.    जर्मनी
c.    फ्रांस
d.    बेल्जियम


5. प्रसार भारती ने निम्नलिखित में से आकाशवाणी की किस सेवा को निजी चैनलों को प्रसारित करने की अनुमति दी है?
a.    सांध्य कार्यक्रम
b.    समाचार
c.    लोकरुचि कार्यक्रम
d.    कला-शिल्प कार्यक्रम


6. सुप्रीम कोर्ट ने किस राज्य के तूतीकोरिन में स्थित स्टरलाइट संयंत्र को दोबारा खोलने के राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है?
a. बिहार
b. पंजाब
c. तमिलनाडु
d. कर्नाटक


7. किस अंतरराष्ट्रीय संस्था की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में मानव तस्करी भयानक रूप ले चुकी है और इससे पीड़ित तकरीबन हर तीसरा शख्स बच्चा है?
a. संयुक्त राष्ट्र (यूएन)
b. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आइएमएफ)
c. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ)
d. संयुक्त राष्ट्र बाल निधि (यूनिसेफ)


8. कांग्रेस ने निम्न में से किसे महिला कांग्रेस की पहली ट्रांसजेंडर राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है?
a. अप्सरा रेड्डी
b. प्रतिमा रेड्डी
c. मीना सोलंकी
d. मोहनी सचदेवा


9. हॉटस्टार के किस पूर्व सीईओ ने फेसबुक इंडिया के उपाध्यक्ष और एमडी का कार्यभार संभाल लिया है?
a. मोहन सचदेवा
b. अजीत मोहन
c. कुमार सोलंकी
d. मोहन प्रभाकर


10. विश्व बैंक ने ग्लोबल इकोनॉमिक प्रॉस्पेक्ट्स रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि 2019-20 के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था कितने प्रतिशत की दर से बढ़ेगी और दुनिया में सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनी रहेगी?
a. 8.5%
b. 5.5%
c. 7.5%
d. 7.1%


उत्तर:

1. d. महाराष्ट्र
विवरण: प्रधानमंत्री ने चार लेन का महाराष्ट्र स्थित सोलापुर-तुलजापुर-उस्मानाबाद एनएच-211 (नया एनएच-52) राष्ट्र को समर्पित किया. चार लेन के उस्मानाबाद राजमार्ग से सोलापुर का महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र से संपर्क सुधर जायेगा.

2. a. जल चर्चा
विवरण: केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में जल संसाधन मंत्रालय की मासिक पत्रिका जल चर्चाका विमोचन किया.

3. d. जापान
विवरण: हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2019 के मुताबिक जापान का पासपोर्ट दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट है, इस सूची में भारत 79वें पायदान पर है.

4. c. फ्रांस
विवरण: फ्रांस से आरंभ हुआ येलो वेस्ट आंदोलन (yellow vest protest) धीरे-धीरे लगभग पूरे यूरोप को अपनी जद में लेता जा रहा है. फ्रांस में जारी प्रदर्शन अब बेल्जियम और नीदरलैंड तक पहुंच चुका है.

5. b. समाचार
विवरण: केन्द्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा युवा मामले और खेल राज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने निजी एफ.एम. प्रसारकों के साथ आकाशवाणी के समाचार साझा करने के कार्यक्रम का उद्घाटन किया.

6. c. तमिलनाडु
विवरण: सुप्रीम कोर्ट ने तूतीकोरिन (तमिलनाडु) स्थित स्टरलाइट संयंत्र को दोबारा खोलने के राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. गौरतलब है कि एनजीटी ने तमिलनाडु सरकार द्वारा इस प्लांट को स्थाई रूप से बंद करने वाला फैसला पलटकर इसे दोबारा खोलने का आदेश दिया था जिसके खिलाफ राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट गई थी.

7. a. संयुक्त राष्ट्र (यूएन)
विवरण: संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में मानव तस्करी भयानक रूप ले चुकी है और इससे पीड़ित तकरीबन हर तीसरा शख्स बच्चा है.

8. a. अप्सरा रेड्डी
विवरण: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अप्सरा रेड्डी को महिला कांग्रेस की पहली ट्रांसजेंडर राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है. रेड्डी बीजेपी और एआईएडीएमके की सदस्य भी रह चुकी हैं.

9. b. अजीत मोहन
विवरण: हॉटस्टार के पूर्व सीईओ अजीत मोहन ने फेसबुक इंडिया के उपाध्यक्ष और एमडी का कार्यभार संभाल लिया है. मोहन को सभी रणनीतियां और टीमों की कमान संभालने की ज़िम्मेदारी दी गई है.

10. c. 7.5%
विवरण: विश्व बैंक ने ग्लोबल इकोनॉमिक प्रॉस्पेक्ट्स रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि 2019-20 के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था 7.5% की दर से बढ़ेगी और दुनिया में सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनी रहेगी.

Comments