Important events of January 10 || 10 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ


10 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Red Host
www.asadktp.com


1616 - ब्रिटिश राजदूत सर थॉमस रो ने अजमेर में जहांगीर से मुलाकात की।
1623 – इटली के वेनीज़ नगर में गाज़ेट नामक विश्व का पहला समाचार पत्र प्रकाशित हुआ।
1824 – ब्रिटेन के रसायनशास्त्री जोज़फ ऐस्पीडियन ने सीमेंट बनाई। उनकी इस उपलब्धि को निर्माण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति समझा जाता है।
1836 - प्राेफेसर मधुसूदन गुप्ता ने अपने चार छात्रों के साथ मिल कर पहली बार मानव शरीर काछ विच्छेदन कर आंतरिक संरचना का अध्ययन किया।
1839- भारतीय चाय इंग्लैंड पहुँची।
1863 - लंदन में विश्व की पहली भूमिगत रेल की सेवा शुरू।
1910- पहली एयर मीट हुई।
1912 - ब्रिटिश नरेश जार्ज पंचम और रानी मैरी ने भारत छोड़ा।
1916 - प्रथम विश्व युद्ध के दौरान रूस ने ओटोमन साम्रज्य काे हराया।
1920 – जेनेवा में लीग आफ नेशन्स ने औपचारिक रुप से अपना कार्य आरंभ किया। प्रथम विश्व युद्ध के बाद यह संगठन अस्तित्व में आया था।
1920 – वार्सा संधि के आधिकारिक तौर पर प्रभाव में आने से प्रथम विश्व युद्ध समाप्त हुआ।
1920- राष्ट्रसंघ की स्थापना हुई।
1946 - लंदन में संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली बैठक में 51 राष्ट्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
1954 - ब्रिटेन का कॉमेट जेट भूमध्यसागर में दुर्घटनाग्रस्त, विमान में सवार सभी 35 लोग मारे गए। कॉमेट दुनिया का पहला जेट विमान था जिसे ब्रिटेन ने बनाया था।
1963 – भारत सरकार ने स्वर्ण नियंत्रण योजना की शुरुआत की। जिसके तहत 14 कैरेट से अधिक के गहनों पर पाबंदी लगा दी।
1963 – स्वीज़रलैंड के सोलवेल और टाइट्स (titus) नाम के दो व्यक्ति इलेक्ट्रॉनिक घड़ी बनाने में सफल हुए। इस घड़ी में चाबी भरने की आवश्कता नहीं होती थी।
1972 - पाकिस्तान में जेल में नौ महीने से अधिक समय तक कैद रहने के बाद बाद शेख मुजीबुर रहमान बंगलादेश पहुंचे।
1991 - संयुक्त राष्ट्र महासचिव जेवियर पेरेज़ द कुइयार खाड़ी युद्ध टालने की अपनी आखिरी कोशिश के तहत इराक की राजधानी बगदाद पहुंचे।
1996 – जॉर्डन के शाह हुसैन अपनी पहली सार्वजनिक यात्रा पर देश के सबसे बड़े शहर तेल अवीव पहुंचे थे।
2001 - प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी इंडोनेशिया पहुँचे, मेडकाउ बीमारी के प्रति प्रशासनिक लापरवाही के कारण जर्मनी के दो मंत्रियों का इस्तीफ़ा, रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन सोवियत विघटन के बाद पहली बार अजरबैजान पहुँचे।
2002 - ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर पाकिस्तान पहुँचे।
2002 -  इस्रायल के विदेश मंत्री शिमोन पेरेज तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे ।
2002 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद व नाटो में भारत की सदस्यता का पेरेज ने समर्थन किया, लाल सागर में पकड़े अवैध हथियारों के लिए संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने फ़िलिस्तीनी नेता यासर अराफात से जवाब मांगा।
2003 - उत्तर कोरिया परमाणु अप्रसार संधि से हटा।
2005 – बांग्लादेश ने चिटागांग में खेले गए टेस्ट क्रिकेट मैच में जिम्बाब्वे को 226 रन से हराकर अपने क्रिकेट इतिहास की पहली जीत दर्ज की।
2006- प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी को प्रति वर्ष विश्व हिन्दी दिवस के रूप मनाये जाने की घोषणा की थी।
2008 - कार निर्माण की अग्रणी आटोमोबाइल कंपनी 'टाटा मोटर्स' ने एक लाख रुपये वाली कार 'नैनो' पेश किया।
2008 - विदेश रेल परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण के मामले में रेल क़ानून, 1989 में संधोधन करने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दी।
2008 - इक्वाडोर का तुगंराहो ज्वालामुखी भयानक रूप से फटने के कगार पर पहुँचा।
2009- अशोक कजारिया ने पीएचडी चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री का वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद सम्भाला।
2010- भारतीय मूल के अमेरिकी फूड सिक्युरिटी एक्सपर्ट राजीव शाह ने अमेरिका के विदेश मंत्रालय के अधीनस्थ संस्था 'यूएस एजेंसी फॉर इंटरनैशनल डिवेलपमेंट' (यूएसएआईडी) के प्रमुख की ज़िम्मेदारी संभाल ली है। इसके साथ ही वह बराक ओबामा प्रशासन में सर्वोच्च पद संभालने वाले भारतीय बन गए।
2013 - पाकिस्तान में कई बम धमाकों में 100 लाेगों की मौत, 270 लोग घायल।

10 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉

1886 - जॉन मथाई, भारत के शिक्षाविद, अर्थशास्त्री एवं न्यायविद्।
1894 - पी. लक्ष्मीकांतम- कवि एवं लेखक।
1908 - पद्मनारायण राय - हिन्दीछ के निबन्धकार और साहित्यकार।
1933 - गुरदयाल सिंह, ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित पंजाबी साहित्यकार।
1940 - के. जे. येसुदास - भारतीय पार्श्व गायक और शास्त्रीय संगीतकार।
1949 - अल्लू अरविन्द, फ़िल्मछ निर्माता ।
1974 - ऋतिक रोशन, भारतीय अभिनेता।

10 जनवरी को हुए निधन👉

1692 - जाब चार्नोक - कलकत्ता के संस्थापक।
1967 - राधाबिनोद पाल - टोक्यो, जापान युद्ध अपराध न्यायाधिकरण में भारतीय न्यायाधीश थे।
1969 -सम्पूर्णानंद- प्रसिद्ध राजनेता एवं लेखक।
1994 - गिरिजाकुमार माथुर - प्रसिद्ध कवि एवं नाटककार।
1996 - नाडिया - प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री।

10 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

ताकशंद समझौता दिवस ।
विश्व हिन्दी दिवस ।

कृपया ध्यान दें जी
    यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कौशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।

Comments